फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में एक शिक्षक का घिनौना चेहरा उजागर, टॉयलेट में कैमरा लगा बनाया वीडियो, रेप और फिर ब्लैकमेल

Tue, 09 May 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन
वाराणसी में एक कोचिंग संचालक का घिनौना चेहरा सामने आया है। उसने टॉयलेट में कैमरा लगाकर कक्षा दस की छात्रा का अश्लील वीडियो तैयार किया और फिर ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया।  इसके साथ ही वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से चोरी कराने लगा।
विज्ञापन


सोमवार की रात छात्रा अपनी रिश्तेदारी में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गई तो उसने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई।

छात्रा की मां की तहरीर पर चेतगंज थाने में चंदौली के धानापुर के निदिलपुर के मूल निवासी और नाटीइमली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में रहने वाले राम सिंह मौर्या के खिलाफ छेड़खानी, दुराचार, पॉक्सो एक्ट, धमकाने, दुष्प्रेरित करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मंगलवार को राम सिंह मौर्या को जेल भेज दिया गया। हबीबपुरा में राम सिंह मौर्या इंटरमीडिएट तक के बच्चों की कोचिंग क्लास चलाता था।

कक्षा दस की छात्रा का आरोप है कि कई दिनों पूर्व वह कोचिंग के टॉयलेट में गई थी इसी दौरान वहां पहले से रखे गए कैमरे के सहारे राम सिंह ने उसका वीडियो बनाया।
विज्ञापन


वीडियो क्लिप के बहाने ब्लैकमेल कर छात्रा के साथ राम सिंह ने दुराचार किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से उसके घर और रिश्तेदारी में चोरी करवाने लगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

महिला कॉलेज में संविदा पर शिक्षक है आरोपी

डेमो पिक
राम सिंह के डर से छात्रा अपने घर और रिश्तेदारों के यहां चोरी करती चली जा रही थी। सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रा पहुंची तो वहां भी उसने कोचिंग संचालक के कहने पर नगदी और अंगूठी चुराई लेकिन पकड़ी गई।

इसी बात को लेकर मामला आगे बढ़ा तो उसने रोते हुए अपने परिवारीजनों को अपनी आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर चेतंगज अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

उधर, राम सिंह मौर्या ने बताया कि वह चेतगंज स्थित आर्य महिला इंटर कॉलेज में संविदा पर शिक्षक है। उसके पास ऐसा कोई वीडियो नहीं है और उसे झूठा फंसाया गया है।

आर्य महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव ने बताया कि प्रबंधक के निर्देश पर राम सिंह की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें