फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर से पेशी पर आया बंदी फिल्मी अंदाज में ट्रेन से हुआ फरार

Thu, 16 Mar 2017 09:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
विज्ञापन
jail - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला सत्र न्यायालय बलिया से पेशी कराकर कानपुर लौटने के क्रम में एक बंदी फिल्मी अंदाज में ट्रेन से फरार हो गया। बंदी के भागने में उसके सहयोगियों ने मदद की। बंदी की सुरक्षा में लगे सिपाहियों को असलहा दिखाकर इंदारा रेलवे स्टेशन से छुड़ा लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


 बंदी के भागने की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले सिपाहियों को थानाध्यक्ष जीआरपी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाया और गिरफ्तार कर लिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों सिपाहियों को लापरवाही का दोषी पाते हुए जेल भेजने का आदेश दिया।

बताते चलें बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के खलिलपुर गांव निवासी बबलू उर्फ मिथिलेश पुत्र हरदेव मारपीट और बलवा की धारा में गिरफ्तार हुआ। उसे कानपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया। बुधवार को मिथिलेश की बलिया जिले के सिविल कोर्ट में पेशी थी।
विज्ञापन


कानपुर पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल पतरौल सिंह, कांस्टेबल जगवीर सिंह और कांस्टेबल विकास कुमार, लेकर बलिया आए थे। पेशी के बाद आरोपी को कानपुर वापस ले जाने के लिए तीनों सिपाही उत्सर्ग एक्सप्रेस में सवार हुए।

जीआरपी थाने में दर्ज रिपोर्ट में पतरौल सिंह ने पुलिस को बताया कि जिस समय वो आरोपी मिथिलेश सिंह को लेकर ट्रेन की बोगी में सवार हुए, कुछ और लोग भी बोगी में चढ़े। जैसे ही ट्रेन मऊ जिले के इंदारा रेलवे स्टेशन के आउटर पर पहुंची, बोगी में सवार मिथिलेश के सहयोगियों ने असलहा सटाकर उसे छुड़ा लिया, और फरार हो गए।

हेड कांस्टेबल पतरौल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जीआरपी मऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। साथ ही प्रथम दृष्टया तीनों सिपाहियों को दोषी पाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह ने सुनवाई के बाद हेड कांस्टेबल पतरौल सिंह, कांस्टेबल जगवीर सिंह और विकास को ड्यूटी पर लापरवाही बरतने का दोषी पाते हुए जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें