फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली को बेचने वाला जीजा हुआ फरार, खरीदार गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
तीन महीने पूर्व छात्रा को खरीदने वाले छत्तीसगढ़ के एक आरोपी को मिर्जापुर जिले के मडि़हान पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के देवपुरवा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। साली को बेचने का मुख्य आरोपी उसका जीजा पुलिस को चमका देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने छात्रा के मां की तहरीर पर मुख्य आरोपी छात्रा के जीजा व छत्तीसगढ़ निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 देवपुरवा निवासी एक युवक की शादी चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई है। तीन माह पूर्व युवक ने साली को, जब वह स्कूल गई थी तो फुसला कर भगा ले गया।  कुछ दिनों तक युवक ने छात्रा को लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रखा।

इसके बाद उसे छत्तीसगढ़ निवासी एक युवक के हाथों दस हजार रुपये में बेच दिया। उधर बेटी के गायब होने की बात जब छात्रा की मां ने अपने दामाद से बताई तो वह सास के साथ उसकी खोजबीन करने लगा। इसी बीच मौका पाकर किशोरी छत्तीसगढ़ निवासी युवक के चंगुल से भाग निकली। किशोरी के भागते ही युवक उसके जीजा के यहां छात्रा को खोजने पहुंचा और लोगों से छात्रा के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने तत्काल देवपुरवा में रहने वाली किशोरी की  मौसी को घटना से अवगत कराया। उसकी मौसी ने अपनी बहन से पूरी बात बताते हुए उसे बुलाया। मौके पर पहुंची छात्रा की मां ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया।

सौ नंबर पर फोन किया तो पुलिस ने छत्तीसगढ़ निवासी युवक को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी किशोरी के जीजा की तलाश में जुट गई है। छात्रा का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें