फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः मदरसे के छात्र ने फांसी लगा दी जान,सुसाइड नोट में लिखा मेरा उधार चुका देना

Fri, 10 Feb 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
विज्ञापन
देवरिया निवासी सिकंदर मदरसा कासिमुल उलूम का था तालिबे इल्म - फोटो : demo photo
विज्ञापन
मऊ जिले के घोसी अंतर्गत कादीपुरा मोहल्ला स्थित मदरसा कासीमुल उलूम के एक छात्र ने शुक्रवार को कमरे के छत के हुक में मफलर लगाकर  फांसी लगा ली। सूचना पर हेडमास्टर व शिक्षकों ने शव को नीचे उतरा और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक पर्चे पर लिखे सुसाइड नोट में उसने मां को संबोधित करते लिखा है कि उसने एक दुकान से 100 रुपया उधार ले रखा है, उनको दे देना।
विज्ञापन


 मदरसा कासिमुल उलूम कादीपूरा के कमरा नंबर 4 में रहकर देवरिया जनपद  के मुकुंदपुर अतरारी निवासी सिकंदर अंसारी (15) पुत्र अब्दुल कयूम ने इसी साल जुलाई  में प्रवेश लिया था। यहां रहकर वह हिफ्ज (कुरान कंठस्थ) कर रहा था।

उसी कमरे में रह रहे शाहबाज, मोहम्मद उमर  के अनुसार शुक्रवार की सुबह साथियों के साथ भोर की नमाज पढ़ने के बाद कमरे  में आ गया। उसके साथी छात्रों ने सिकंदर से कुरानख्वानी में चलने को कहा तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन


साथी जब लौट के  आये तो वह बरामदे में त़ख्त पर बैठकर अपनी मूंछ बना रहा था । इसके बाद वह लोग परिसर में  खेलने चले गए। दोपहर में खेलकर लौटने के बाद कमरे का दरवाजा खुलवाने लगे तो वह अंदर से बंद था।
आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो लड़कों ने पीछे जाकर खिड़की के पट को खोलकर देखा तो सिकंदर मफलर के सहारे छत के हुक से लटक रहा था। सहपाठियों के अनुसार सिकंदर दो दिन से उदास था और कम बात कर रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा और उसके परिवारीजनों को सूचना दी।
दोपहर बाद घरवाले मदरसा पहुंच गए। बताया कि तीन भाइयों में सिकंदर बीच का था।
पुलिस  ने सिकंदर के साथ कमरे में रह रहे बिहार के अररिया व सीतामढ़ी के 5 छात्रों से पूछताछ करने के बाद जानकारी ली। पुलिस ने सुसाइड नोट भी कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें