फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई, 10 घायल

Wed, 15 Feb 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
विज्ञापन
रोडवेज बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर। - फोटो : demo photo
विज्ञापन
इलाहाबाद से चलकर गोरखपुर जा रही रोडवेज बुधवार सुबह 05 बजे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर सहित 10 यात्री घायल हो गए। घायलों में सात की हालत बेहद गंभीर है। बस और ट्रक की दर्दनाक टक्कर आजमगढ़ जिले के ठेकमा बाजार के पास हुई। बस राप्ती नगर डीपो की थी।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पीएचसी मार्टीनगंज, ठेकमा और सीएचसी बरदह और लालगंज की 108 नंबर की एंबुलेंस पहुंची और घायलों को पीएचसी ठेकमा में भर्ती कराया गया। यहां से सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

घायल होने वालों में अंबेडकर नगर जिले के होआपुर गांव निवासी चालक अजय तिवारी (32) , गोरखपुर जिले के टिटोरा गांव निवासी परिचालक सुजीत सिंह (25)  घायल हो गए।
विज्ञापन

यात्रियों में गोरखपुर जिले के पिपरा थाने के कोलहन गांव निवासी सीबी तिवारी (65), उनकी पत्नी भानू देवी (60), मुबारकपुर गांव निवासी श्यामचंद जायसवाल (40), तहबरपुर गांव निवासी कमलेश यादव (25), फतेहपुर जिले के कागा थाना क्षेत्र के सैदयनपुर गांव निवासी लैमुननिशा (30), सरवर अली (32), सितारा (42) और अतरौलिया गांव निवासी जगदीश (45) घायल हो गए।
विज्ञापन


बस में इन लोगों के अलावा कुल 22 लोग सवार थे। यह सभी लोग इलाहाबाद से बस में बैठकर आ रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें