वलीदपुर। मुुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कबीराबाद मोहल्ला में बुधवार की रात सेवानिवृत्त पशु चिकित्साधिकारी के घर में चोरी करने घुसे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने चोर की पिटाई करके गुरुवार की सुबह पुलिस के हवाले किया। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कबीराबाद मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त पशु चिकित्साधिकारी रामचंद्र यादव का मकान है। बुधवार की रात सेवानिवृत्त डॉक्टर सोने चले गए। रात करीब एक बजे आहट पाकर परिजनों की नींद टूट गई। बाहर निकलकर देखा तो उन्होंने एक अज्ञात युवक को चोरी करते दिखा। उनके शोर मचाने पर सदस्यों ने चोर को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई करके गुरुवार को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के पूछताछ से ज्ञात हुआ कि चोर कोपागंज निवासी रूदीन पुत्र जियाउद्दीन है।