औड़िहार। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हुरमुचपुर बाजार स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन को मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे तमंचा सटाकर नकाबपोश बदमाशों ने 80 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। जानकारी होने के बाद पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया। देशी शराब के सेल्समैन रमेश पाल ने बताया कि बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस गए और तमंचा सटकर रखी गई दो दिन की बिक्री के 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने बताया कि दुकान संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।