बैरिया। थाना क्षेत्र के मधुवनी गांव में पैसा के लेनदेन के विवाद में सोमवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। घायलाें को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। एक अधेड़ की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी संजय शर्मा व वीरेंद्र वर्मा के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें अलगू (50) व उनकी पत्नी सोनामती (45), संजय (28) पत्नी तथा दूसरे पक्ष के वीरेंद्र वर्मा (26) व भरत वर्मा (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। बैरिया सीओ उमेश कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।