रामनगर। कस्बा स्थित चौक पर रविवार को एक ऑटो चालक एक युवती का पर्स लेकर भाग निकला। घटना की शिकायत पीड़िता ने रामनगर थाने पर तहरीर देकर की है।
मिर्जापुर के अहरौरा की सीमा केसरी सिगरा स्थित बैंक कालोनी में किराये पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। रविवार की सुबह वो घर घर जा रही थी। सीमा रामनगर चौक पर ऑटो से उतर कर चालक को किराया देने के लिए 500 रुपये की नोट दी। ऑटो चालक ने उसे सामने की दुकान से फुटकर कराने के लिए भेज दिया। सीमा जब फुटकर लेकर आई तो देखी कि चालक उसका बैग लेकर भाग निकला है। सीमा ने बताया कि बैग में 5500 रुपये, कपड़े, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड व आधार कार्ड थे।