फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों पर धौंस जमाने वाला जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत भरथिया कादीपुर निवासी एक युवक को पुलिस ने मंगलवार को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। युवक अपने को बिहार के बक्सर का जिलाधिकारी तो कभी विधायक अथवा जज बनकर अधिकारियों पर रौब जमा रहा था। कई महीनों से ऐसी शिकायतें आ रही थीं। खंड विकास कार्यालय, पूर्ति कार्यालय के कर्मचारियों पर धौंस जमाकर यह धनउगाही कर रहा था। शिकायत को उच्चाधिकारियों ने संज्ञान में लिया और पुलिस को भी सूचना दी। जिस पर पुलिस भी युवक को दबोचने में जुट गयी। कोतवाल आर के द्विवेदी ने इस युवक को हिरासत में लेने के लिए मुखविरो को लगाया तो वह आखिकार फंस ही गया। मुखविरो की सूचना पर पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को भरोसा है की गैंग से जुड़े कुछ और लोग भी पकड़े जायेंगे और अहम जानकारियां भी हाथ लगेंगी । इस बाबत सीओ अनिल कुमार का कहना है कि युवक की कारगुजारियों की जानकारियां एकत्र की जा रही है । सर्विसलांस के माध्यम से भी डाटा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें