खानपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव के बाहर शुक्त्रस्वार की देर शाम एक निजी वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की की मौत हो गई। जबकि पूर्व प्रधान घायल हो गये इस घटना से नाराज लोगों ने मौके पर पहुंची डायल 100 पर पथराव शुरू कर दिया। इसी साथ ही निजी स्कूल में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगा दिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा एवं जिलाधिकारी के बाला जी ने मौके पर पहुंच किसी तरह स्थित को नियंत्रण में किया।
अहलाद पुर गांव निवासी भिखारी यादव (45) एवं सियरा के पूर्व प्रधान सुभाष यादव (46) बेलहरी गांव के बाहर सड़क पर बात कर रहे थे। इसी दौरान निजी स्कूल वाहन की जद में आने से भिखारी यादव की जहां मौके पर मौत हो गई। जबकि पूर्व प्रधान सुबाष यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर जैसे ही डायल 100 पहुंची ग्रामीणों ने पथराव शुरु कर दिया। पथराव की जानकारी होते ही मुन्नी लाल गौड़ सैदपुर एवं खानपुर पुलिस संग मौके पर पहुँच गये।इधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी के बाला जी सहित मय फोर्स सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुँच गई। जिलाधिकारी के बाला जी ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा- बुझाकर कर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में कर लिया गया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है।