ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के ननिहाल में आया बच्चा नहर में डूबने से मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के कोटा शिव प्रताप गांव निवासी लवलेश दलित पत्नी उर्मिला अपनी तीन वर्षीय पुत्र अश्वनी के साथ हलिया थाना क्षेत्र के अहूगी कला गांव में अवध लाल दलित के यहां अपने मायके आई थी। रविवार की सुबह नौ बजे अपने उर्मिला अपने बेटे व गांव के कुछ बच्चों के साथ चककोतार नहर में स्नान करने गई थी, उसी दौरान उसका पुत्र गहरे पानी में चला गया, और उसकी मां उसे नहीं देख पाई और वह काफी आगे बहता हुआ चला गया। उर्मिला रोती-बिलखती गांव वालों को एकत्रित कर घटना की जानकारी दी। गांव वालों ने अथक प्रयास के बाद करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर झाड़ में फंसे बच्चे के शव को निकाला और उसे उसके ननिहाल पहुंचाया।