ककरमत्ता पुल के समीप शनिवार की रात एक निजी कंपनी में कार्यरत दीपक की कार से बाइक सवार उचक्के बैग लेकर भाग निकले। बैग में लैपटॉप और जरूरी कागजात थे। भुक्तभोगी ने बताया कि वह अपने घर जा रहे थे तभी बाइक सवार एक युवक करीब आया और कार से मोबाइल गिरने की बात कही। उसकी बात पर यकीन कर उन्होंने कार किनारे लगाई और उतरकर पीछे की ओर गए। इसी दौरान पीछे से आया बाइक सवार उनकी कार के पीछे की सीट पर रखा बैग उठाकर भाग निकला।