रसड़ा (बलिया)। नगर के नवीन कृषि मंडी के समीप मंगलवार रात लगभग 12 बजे हथियार बंद दो बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ओवर टेक कर पीकअप वाहन के चालक को मारा पीटा। वाहन समेत नगदी रुपया लेकर भाग निकले। वाहन स्वामी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। गाजीपुर जनपद के विरनो थाना क्षेत्र के डांडी कला छावनी ग्राम निवासी मो. महमूद राईन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अपनी टाटा पिकअप को खुद चला रहा था। वाराणसी के पहड़िया मंडी से अंगूर लेकर मोतिहारी गए हए थे। मोतिहारी से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी दो बाइकों पर सवार लगभग छह बदमाश जो हथियारों से लैस थे। उन्होंने गाड़ी रोककर उन्हें गाड़ी से नीचे उतारा। मारपीट कर तेरह हजार पांच सौ रुपए छीनने के साथ पिकअप गाड़ी को भी लेकर भाग गए। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।