थाना क्षेत्र के मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर परशुरामपुर गेट व दोशपुर जजौली के बीच सोमवार को रात साढ़े आठ बजे दो बाईक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। लोगों ने तीनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि संजय जायसवाल (40) पुत्र सुन्दरलाल अपनी पत्नी के साथ मधुबन से घर जा रहा था। परसुरामपुर गेट के करीब पंहुचा था कि सामने से आ रहे बाईक सवार चन्दन सोनकर (16) पुत्र विनोद सोनकर निवासी ऊफरौली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए । हादसा होते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।