वाराणसी। जैतपुरा पुलिस ने गुरुवार की रात गश्त के दौरान कुंती विहार कॉलोनी के पास चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं। थाने लाकर पूछताछ करने पर तीनों की शिनाख्त सरैया के आफताब आलम और अमरपुर बटलोहिया के अंसार अहमद व शकील के तौर पर हुई। उधर, शुक्रवार की सुबह हनुमान फाटक क्रासिंग के समीप से जलालीपुरा के इकरामुल हक और तालीम को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।