जौनपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा पर सरकार की सीधी नजर है। परीक्षा की सुचिता और पारदर्शिता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। गोपनीयता को भंग करने वाले और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जीजीआईसी में बनाए गए उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे पत्रकारों से बातचीत की।
डिप्टी सीएम ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें। इस मौके पर डीआईओएस उमेश शुक्ल के साथ उन्होंने संकलन केंद्र की व्यवस्था देखी। कमरों के कापियों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों से पहुंचे कापियों के बंडल सील की सील की भी जांच की। इस दौरान वहां तैनात नियंत्रक और डीआईओएस को निर्देश दिया कि उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल भी उनके साथ थे।