शिवपुर। भरलाई स्थित मनोज गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चूरा लिए। गुरुवार की सुबह मनोज कोलकाता से वापस घर आए तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा और सामान बिखरा देख शिवपुर पुलिस को सूचना दी।
मनोज ने बताया कि वेे 28 अगस्त को परिवार के साथ अपने बीमार ससुर को देखने कोलकाता गए थे। लौट कर वापस आए तो घर से दो लाख चालीस हजार रुपये कीमत से ज्यादा के जेवर, 20 हजार रुपये और कीमती कपड़े गायब थे। मनोज ने बताया कि उनके घर के समीप जुआ खेलने वालों और शराब पीने वालों का जमावड़ा होता है। इसकी शिकायत कई बार शिवपुर पुलिस से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।