फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार के खिलाफ दुराचार का मुकदमा------

विज्ञापन
विज्ञापन
हरहुआ। बड़ागांव थाने में सोमवार को न्यायालय के आदेश से तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की शिनाख्त भटौली के गनेश पाल, काजीसराय के लालबहादुर और चोलापुर के मरुई के कृष्णकांत के तौर पर की गई है।
विज्ञापन

न्यायालय को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीडि़ता ने बताया कि वारदात 21 सितंबर 2017 की रात हुई। रात 11 बजे केे लगभग चारों आरोपी पीडि़ता के घर पहुंचे और चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार किया। सौ नंबर पर और बड़ागांव पुलिस को सूचना दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। इस संबंध में बड़ागांव इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें