बेल्थरारोड। नगर के पन्नालाल कटरा में गुरुवार को सुबह गली मार्ग से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान चिकित्सक और ट्रैक्टर चालक के बीच मारपीट हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को शांति भंग की आशंका में निरुद्ध कर दिया । पन्नालाल कटरा में एक बाल रोग चिकित्सक की दुकान है ।दुकान के सामने गली के मार्ग पर एक ट्रैक्टर खड़ा था। मार्ग से ट्रैक्टर हटाने को लेकर चिकित्सक और चालक के बिच झड़प के साथ मारपीट होने लगी। इस दौरान शोर शराबा सुन घटनास्थल से करीब पचास मीटर दूरी पर स्थित पुलिस चौकी के सिपाही दौड़ पड़े तथा दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़ शांति भंग में चालान कर दिया।