फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरे करेंट से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के कमथरी गाँव में देर शाम साढ़े आठ बजे के करीब पंखे में उतरे करेंट की चपेट में आने से इंटर की छात्रा की मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार मृत पूजा 18, इंटरमीडियट की छात्रा थी। वह कमथरी गाँव निवासी शोभनाथ कश्यप की पुत्री थी। बुधवार की शाम पूजा कश्यप घर मे लगे फराटा पंखा को उठाकर दूसरे स्थान पर रखने लगी। इस दौरान पंखे में करेंट उतर गया। परिणामस्वरूप करेंट की चपेट में आने से पूजा की मौत हो गई। परिवार के लोग जबतक कुछ कर पाते मौके पर ही उसकी मौत हो गई । इस खबर को सुनते ही गाँव के लोग शोभनाथ के दरवाजे पर दौड़ पड़े और काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी गाँव में सन्नाटा छा गया और उसके परिवार में कोहराम मच गया । पूजा सरसेना इंटर कालेज सरसेना में इंटर की छात्रा थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें