चौबेपुर। मुनारी निवासी विजय राजभर, चंदन राजभर, पकौड़ी गुप्ता और कपूर राजभर को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेजा है। चारों को गैर इरादतन हत्या, बलवा सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
चौबेपुर थाना अंतर्गत मंगरहुआ में 26 अगस्त को एक पक्ष के डिंगुर राजभर व धर्मेंद्र राजभर और दूसरे पक्ष के चंदन उर्फ रामचंद्र राजभर के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल धर्मेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। प्रकरण को लेकर धर्मेंद्र के पिता की तहरीर पर चौबेपुर थाने में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।