फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली पीपा पुल के रास्ते शराब की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। दोकटी और जयप्रकाशनगर क्षेत्र से मुहुली पीपा पुल के रास्ते बिहार जाने के लिए आवागमन की राह आसान हुई तो । वहीं शराब माफियओं की भी खूब चांदी कटने लगी। इस सूनसान राहों पर हर दिन दोकटी के रास्ते शराब के बड़ी खेप बिहार में आसानी से पहुंचा दिए जाने की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

द्वाबा में लगातार पकड़े जा रहे भारी मात्रा में शराब इसका स्पष्ट उदाहरण हैं। वहीं इस मार्ग पर पुलिसिया गश्त भी राम भरोसे हैं। इस रूट से शराब लेकर जाने वाले कई तस्कर पीपा पुल से पहले आरा की सीमा में पडने वाले खवासपुर चौकी पर पकड़े जाते हैं, आलम यह है कि दोकटी थाना क्षेत्र की सीमा में ही बिहार के आरा के गांव खवासपुर पंचायत से सटा एक गांव है कोडऱहा, जहां के निवासी कई तरह के राज को उजागर करते हैं। बताते हैं कि यह रोड रात में भी खूब चलता है। जब सभी लोग सो जाते हैं, तब की स्थिति में भी विभिन्न वाहनों की आवाज गांव के लोगों को सुनाई देती है। अर्ध रात्रि को भी चारपहिया वाहन से पीपा पुल के रास्ते यूपी की ओर से संदिग्ध लोग पार करते हैं। गांव वालों की बातों पर यकीन करें तो वह बताते हैं कि शराब या अन्य प्रतिबंधित समानों को तस्कर रात में ही इस मार्ग से पार करते हैं या बिहार से यूपी और यूपी से बिहार करते हैं। इस बात की भनक भले ही यूपी पुलिस को नहीं हो, लेकिन आम नागरिक इस खेल को बखूबी समझते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें