फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद पथराव भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कचगांव में दुकानदारों एवं गोपीपुर के ग्रामीणों के बीच शुक्रवार की देर शाम जमकर मारपीट एवं पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडा पटक कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। कचगांव पानी की टंकी के पास झिल्लु नामक दुकानदार चाट की दुकान लगाता था। उसका विवाद गोपीपुर गांव के एक युवक से हो गई। युवक गांव में लोगों से बताया तो 20 से 25 की संख्या में लोग लाठी डंडा लेकर बाजार में आ धमके और दुकानदार की पिटाई करने लगे। दुकानदार भी लामबंद हो गए फिर दोनों पक्षों में मारपीट एवं पथराव हुआ। इस दौरान लोगों ने गोमती ग्रामीण बैक के एटीएम में भी तोड़फोड़ किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। सीओ अमित राय ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें