शहर कोतवाली क्षेत्र के पठानटोला मुहल्ले में स्लाटर हाउस के सामने मंगलवार की रात 8 बजे के करीब दो पक्ष आपस मे विवाद करने के बाद फ़ायरिग किए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस दोनों पक्षो को मय लाइसेंसी असलहे के हिरासत में ली। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षो को कोतवाली में बैठाया गया था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी तुफैल पुत्र फैजुल्लाह था सानीद पुत्र शकील अहमद कोतवाली क्षेत्र के मलिकताहिरपुरा मुहल्ले के निवासी है। पूछताछ में तुफैल ने पुलिस को बताया कि दूसरे पक्ष के लोग जानवर की गाड़ी चलाने के विवाद को लेकर उससे विवाद किये। बात बढ़ने पर वो लोग उस पर चाकू से हमला किये। इस दौरान वह भागकर अपनी जान बचाया। साथ ही आत्मरक्षार्थ लाइसेंसी बन्दूक से फ़ायरिग किया। ताकि हमलावर भाग जाए। पुलिस दोनो पक्षो से पूछताछ कर रही थी। सीओ नगर आलोक जायसवाल ने बताया, आपसी विवाद में दोनों पक्षो ने मारपीट किया। दोनो को हिरासत में लिया गया है। जांच पड़ताल और मिलने वाली तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।