मधुबन। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धर्मपुर में मामूली विवाद को लेकर मंगलवार की शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें घायल अंशा चौहान 55 पुत्र स्व हरदेव की रात साढ़े नौ बजे के करीब सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। अधेड़ की मौत की सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहराम मच गया। धर्मपुर निवासी अंशा चौहान की धर्मपुर टांडी में छावनी है।मंगलवार को वह अपनी छावनी पर खेत आदि देखने आए थे।इसी बीच किसी बात को लेकर धर्मपुर टांडी निवासी शिवकुमार चौहान से झगड़ा हो गया और अंशा चौहान को शिवकुमार के घर वालो ने बुरी तरह लाठी डंडे से पीट दिया।इसकी सूचना किसी ने 100 नम्बर को दे दी।इसके बाद देर शाम दोनों को पुलिस थाने लाई और गम्भीर रूप से चोटिल अंशा चौहान को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया।जहां उसकी गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।अंशा के परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उसकी मृत्यु की सूचना से पुलिस और शिवकुमार दोनों सकते में है तो अंशा के घर मातम पसर गया।उनका रो रोकर बुरा हाल है। सीओ मधुबन स्वेता आशुतोष ने बताया कि एहतियात के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था।अंदरूनी चोट के कारण उनकी मृत्यु हुई होगी।