कछवां। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की फोटो लगा कर उस पर आपत्तिजनक बातें लिखने पर सोमवार को थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
थाने में सोमवार देर शाम पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक प्रभारी तरुन राय समेत कई सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने पर कछवां के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने कछवां के पूर्व चेयरमैन के देवर बबलू राईन और ग्रुप एडमिन जितेंद्र गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वाहिनी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कछवां के नाम से व्हाट्स एप ग्रुप बना है। उसके एडमिन जितेंद्र गुप्ता हैं। उस पर महंत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो अपलोड है। जिस नंबर से मेसेज भेजा गया है, उसके प्रोफाइल पर नंबर के सामने बबलू राईन लिखा है।