फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक से गिरकर दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के बेन गांव के समीप पुल के पास बाइक से गिरकर जितेंद्र चौबे (18) की शनिवार की देर शाम मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठे दिनेश पांडेय (22) गिर घायल हो गए। इससे उनका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। घायलावस्था में उन्हें एंबुलेंस द्वारा चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। मालदह गांव निवासी जितेंद्र चौबे ननिहाल में आए दिनेश पांडेय के साथ अपने बाइक से सैदूपुर बाजार सब्जी लेने के लिए आए थे। वापस लौटते वक्त जैसे ही वह बेन गांव के पुल के पास पहुंचे।कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। वही बाइक पर बैठे दिनेश पांडे का दाहिना पैर टूट गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिस पर तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव पहुंच गए। और सूचना देकर एंबुलेंस को बुलाया। इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय जाते वक्त रास्ते में ही जितेंद्र चौबे की मौत हो गई। वही घायल दिनेश पाण्डेय को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें