फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खच्चर की जान लेने पर दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के ढोढ़वली गांव में खच्चर को मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पशुपालक ताराचंद कनौजिया का आरोप है कि खच्चर शनिवार की शाम खेत में घास चर रहा था कि मिश्रौली निवासी मनीष कुमार मिश्रा एवं मनोज मिश्रा ने खच्चर को लोहे के राड एवं धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। जब पशुपालक की बेटी अनु पूछने गई तो दबंगों ने उसे जातिसूचक गालियां दी। पुलिस ने मनीष कुमार मिश्रा एवं मनोज मिश्रा के विरुद्ध 429,352,504 सहित एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें