फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ - आठ वर्ष की बच्ची संग युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम को पीड़िता की मां ने गांव के युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवाकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बालिका अहरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। गुरुवार की शाम को बच्ची अपनी मां के साथ बाजार गई थी। घर वापस लौटते समय गांव का युवक मिल गया। उसने बालिका को अपनी साइकल पर बैठा लिया, जबकि उसकी मां पैदल घर आ रही थी। जैसे ही युवक गांव के पास पहुंचा कि बालिका को गांव के स्कूल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर घर छोड़ दिया। बच्ची रात भर दर्द से कराहती रही। देर रात को उसने अपनी मां को बताया। शुक्रवार की सुबह गांव में इस बात को लेकर पंचायत हुई। देर शाम को थाने में तहरीर दी गई। एसओ अहरौला मदन पटेल ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया। घटना की अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें