फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेटी की शादी के लिए रखे आभूषण चोरी कर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी, सीसी कैमरे में चार संदिग्ध कैद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली में अनिल कुमार गौतम के मकान में शुक्रवार रात चोरी हो गई। सोने-चांदी के 20 लाख के आभूषण और 25 हजार नकदी चोर समेट ले गए। नवंबर में बेटी की शादी के लिए आभूषण रखे गए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की है। एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा भी पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। मड़ौली निवासी अनिल कुमार गौतम की पत्नी ऊषा देवी ने पुलिस को बताया कि वह नेवादा में अपनी बहन संगीता देवी के घर चली गई थीं। सुबह छह बजे जब घर लौटीं तो गेट का ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उषा देवी ने पुलिस को बताया कि पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। दो दिन पहले बेटे के एडमिशन के लिए बैंक से 25 हजार निकालकर ले आई थी। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज में बाइक सवार चार युवक चिन्हित हुए हैं। रात 2 बजे के बाद ही घटना बताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें