कोरोना संक्रमण से बचाव और बगैर मास्क के घूमने वालों पर पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 3336 व्यक्तियों को बगैर मास्क के मिलने पर 2 लाख 41 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला। वहीं इन व्यक्तियों को अपने पास से मास्क वितरित करते हुए पुलिस ने घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाने को निर्देशित किया। एसएसपी अमित पाठक के निर्देश पर विभिन्न थानों की पुलिस ने सुबह से देर रात तक कार्रवाई की। अनावश्यक घूमने वालों 55 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न इलाकों में 242 व्यक्तियों के विरुद्ध कोविड आपदा उल्लंघन की कार्रवाई की गई। वहीं थानेवार पुलिस टीम ने 2019 वाहनों का चालान, 23 वाहनों को सीज व 204 वाहनों से 2,27,300 शमन शुल्क वसूल किया गया। यातायात अधीक्षक श्रवण कुमार सिंह ने बताया की बुलेट अभियान के तहत 90 बुलेट सीज और 360 का ई-चालान किया गया।