फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शौर्य के शतक से जीती जय पब्लिक क्रिकेट एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

शौर्य के शतक से जीती जय पब्लिक क्रिकेट एकेडमी
- 77 गेंदों पर 110 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, 10 चौके व चार छक्के लगाए
वाराणसी। पूर्वांचल क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में जय पब्लिक क्रिकेट एकेडमी की ओर से शौर्य प्रताप ने शतकीय पारी खेली। शौर्य ने 77 गेंदों पर 110 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और चार छक्के भी लगाए हैं। इसकी बदाैलत एकेडमी की टीम ने बड़े अंतर से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के खेल मैदान में रविवार को पहला मैच खेला गया। 25 ओवर के मैच में ईसीएल छत्तीसगढ़ और जय पब्लिक एकेडमी की टीमें भिड़ीं। एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 230 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। शौर्य प्रताप के अलावा चित्रांश सिंह ने 25 व संदीप ने 35 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईसीएल छत्तीसगढ़ की टीम कोई खास कमाल नहीं कर सकी। पूरी टीम 20 ओवर में ही आउट हो गई। टीम के खिलाड़ी 96 रन ही बना सके। इस दौरान विपिन सिंह, अजातशत्रु, सरोज राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें