बीएचयू में महादेव एकादश ने ट्रेड टायफूंस को हराकर कॉमर्स प्रीमियर क्रिकेट लीग जीत ली। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए महादेव एकादश ने 12 ओवर में 227 रनों बनाए। इसमें सुनील ने 38 गेंदों पर 122 रन की धमाकेदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेड टायफूंस की टीम 120 रन सिमट गई। बेस्ट बैटर और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रोरिंग लायन के कप्तान अतुल प्रकाश रहे। महादेव एकादश के गौरव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, निशांत को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार मिला। मुख्य अतिथि पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. ओपी रान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रो. अखिल मिश्र, डॉ़ अवधेश सिंह, डॉ़ लाल बाबू जायसवाल मौजूद रहे।