फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मां के साथ हुई ज्यादती का बदला लेने के लिए मरवाई थी क्रिकेट कोच को गोली, पांच आरोपी भेजे गये जेल

Sun, 07 May 2023 06:57 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी

सार

डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा की गोली मार कर हत्या का प्रयास करने की घटना में शामिल पांच आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए।
विज्ञापन
पांच आरोपी भेजे गये जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा की गोली मार कर हत्या का प्रयास करने की घटना में शामिल पांच आरोपी रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजे गए। खजुरी निवासी रामजी दुबे उर्फ रामू ने बताया कि वह क्रिकेट कोच द्वारा उसकी मां के साथ की गई ज्यादती का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की नीयत से उसे गोली मरवाया था।

विज्ञापन

प्रकरण में रामजी दुबे के अलावा पक्की बाजार के मोहम्मद नदीम खान व मोहम्मद नसीम कुरैशी, शिवपुर क्षेत्र की अशोकपुरम कॉलोनी के प्रभात दास उर्फ छोटू और पहड़िया क्षेत्र की गणपति नगर कॉलोनी के मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन तमंचा, 20 कारतूस और नौ मैगजीन बरामद की गई।

 

बीते एक मई की सुबह डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बदमाशों ने कबीराचौरा निवासी क्रिकेट कोच रामलाल यादव को गोली मार दी थी। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, सर्विलांस प्रभारी अंजनी कुमार पांडेय और दरोगा मनीष मिश्र, अभिषेक कुमार व आदित्य मिश्र की टीम गठित की गई थी। खेल मैदान के इर्दगिर्द के इलाके के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और सर्विलांस की मदद ली गई। सबसे पहले शनिवार को पक्की बाजार निवासी ऑटो चालक मिर्जा अफजल पकड़ा गया। पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर अन्य पांच आरोपियों को पकड़ा गया। अफजल को शनिवार को ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें