सभी बैंक ब्रांच वार लक्ष्य और एक्शन प्लान बनाकर दें। साथ ही वन ट्रिलियन इकाॅनमी को ध्यान में रखकर बैंक काम करें। यह कहना है जिलाधिकारी एस राजलिंगम का। वह शनिवार को राइफल क्लब सभागार में जिलास्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति (डीएलआरसी) की बैठक में मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में सभी बैंकों ने योजनाओं का विवरण दिया। डीएम ने कहा कि यहां अधिकतर छोटे किसान हैं, 20 हजार क्रेडिट वाले मत्स्य पालकों के प्रपोजल को प्राथमिकता पर देखें। जिला उद्योग केंद्र की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में बड़ौदा उत्तर प्रदेश की 143.1 लाख, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 24.5 लाख मार्जिन मनी लंबित होने पर डीएम ने सवाल किया। साथ ही शत प्रतिशत डिस्बर्स्मेंट कराने को कहा। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड व अन्य विभागों की योजनाओं के लंबित प्रस्तावों को निस्तारित करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2023-2024 की प्रगति में सभी बैंकों को आवेदनों को निस्तारित करने को कहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एलडीएम सहित सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे।