फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज घर-घर जन्मेंगे कान्हा, बनेगा द्वापर युग का संयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अष्टमी तिथि की रात्रि में रोहिणी नक्षत्र और सोमवार के साथ ही जयंती योग में लड्डू गोपाल जन्मेंगे। काशी विश्वनाथ धाम सहित शहर के मंदिरों के साथ ही घर-घर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। विश्वनाथ धाम में पहली बार होने वाले आयोजन के लिए रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रविवार को सुबह से ही जन्माष्टमी का बाजार गुलजार था। अपने-अपने कान्हा को सजाने के लिए कोई नए वस्त्र खरीद रहा था तो कोई उपहार देने के लिए खिलौने। घरों में सजने वाली झांकियों की तैयारियां भी देर रात तक चलती रहीं। श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर चौक को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए मध्य रात्रि से सजाया जा रहा है। दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर में भी जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। लड्डू गोपाल के महाभिषेक के साथ ही शिव की नगरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास हर तरफ नजर आएगा। वहीं रविवार को अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन आरंभ हो गए। दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रीकृष्ण लीला प्रवचन करते हुए प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अच्युत मोहन दास ने कहा कि परम पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान इस जगत में अपने भक्तों की रक्षा व दुष्टों का संहार करने तथा संपूर्ण विश्व के कल्याणार्थ अवतार लेते हैं। बीएचयू के पूर्व आईआईटी छात्रों द्वारा एक शाम का आनंद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भक्ति संगीत व मनमोहक जीवंत नृत्यनाटिका का मंचन हुआ। मंदिर में राधेकृष्ण की प्रतिमा का फूलों से शृंगार व भोग लगाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें