फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रेटिना सर्जरी में मौत में अदालत ने दिया प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एएसजी आई हॉस्पिटल में रेटिना सर्जरी के दौरान संदिग्ध कारणों से हुई सात साल की अनाया रिजवान की मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भेलूपुर थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना का आदेश दिया। परिजनों का आरोप है कि 14 अक्तूबर को अनाया पूरी तरह स्वस्थ थी। एएसजी आई हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया। आरोप है कि रेटिना सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया देने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई। परिजनों को बिना स्पष्ट कारण बताए बच्ची को महमूरगंज के एक अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अदालत ने कहा कि एनेस्थीसिया की खुराक,ऑक्सीजन सप्लाई, पोस्ट ऑपरेटिव मॉनिटरिंग और समय पर रेसुसिटेशन न देना गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही के दायरे में है। एनेस्थीसिया चार्ट, आईसीयू रिकॉर्ड, ऑपरेशन नोट्स और सीसी फुटेज अस्पताल ने नहीं दिए। जिसे अदालत ने चिंताजनक माना है। इस प्रकरण को लेकर मां आफरीन रिजवान ने चिकित्सक के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर न्यायालय में अलग परिवाद दायर किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें