फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो चरणों में होगी काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के कोर्स में खाली सीटों पर दाखिले के लिए दो चरणों में काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसमें 29-30 सितंबर को पहला चरण, वहीं 4 से 6 अक्तूबर को दूसरे चरण की काउंसिलिंग होगी। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि 29-30 सितंबर को 30 पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों को 2 से 7 सितंबर तक आवेदन का अवसर दिया गया था। उनकी काउंसिलिंग संबंधित संकायों, विभागों में 29-30 सितंबर को होगी। इसके अलावा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की दूसरी काउंसिलिंग (प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन) भी 4 से 6 अक्तूबर तक कराया जाएगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें