फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में कल 12 कोर्स की काउंसिलिंग, एलएलएम में पहुंचे दो अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से 4 नवंबर तक लगातार चलेगी काउंसिलिंग, योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी
विज्ञापन

दूसरे राउंड में 20 और तीसरे में भरी जाएंगी 27 कोर्स की सीटें
माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कल से पहले और दूसरे राउंड की काउंसिलिंग एक साथ शुरू हो रही है। कल यूजी और पीजी की मिलाकर 12 कोर्स में काउंसिलिंग होगी। यूजी के नौ और पीजी के तीन कोर्स शामिल हैं। दूसरे राउंड में कुल 20 और तीसरे राउंड में 27 कोर्स की सीटें भरी जानी हैं। इस दौरान पूरे विद्यापीठ में सिर्फ ऑनलाइन क्लास ही चलेगी। दूसरे राउंड की 25 अक्तूबर तक और तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 4 नवंबर तक होगी। कल की काउंसिलिंग के सभी योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। 21, 23 और 25 अक्तूबर को दूसरे राउंड और 21, 25 अक्तूबर और चार नवंबर को तीसरे राउंड की काउंसिलिंग की जाएगी।
कल होगी इन कोर्स की काउंसिलिंग
दूसरे राउंड की काउंसिलिंग में बीएफए, एमएफए, बीएससी बायोलॉजी, बीएससी मैथ्स और बीए की काउंसिलिंग होगी। तीसरे राउंड में बीएससी-एजी, बीकॉम, बीसीए, बीए ऑनर्स मासकॉम, बी-म्यूज, बीएफए, डिप्लोमा इन कर्मकांड की सीटें अलॉट की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएलएम में दो की काउंसिलिंग
शनिवार को एलएलएम की काउंसिलिंग हुई। चार अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से दो उपस्थित हुए और दो अनुपस्थित। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय ने बताया कि जिन दो अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई, उसमें एक छात्र और एक छात्रा है। इसी के साथ पहले राउंड की काउंसिलिंग समाप्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें