फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरात में जला रखे पटाखे की चिंगारी से रुई की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडीह में जामा मस्जिद के पास स्थित एक दुकान में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। इससे घर गृहस्थी और दुकान का सामान जलकर राख हो गया। बरात में पटाखा जलाने के दौरान निकली चिंगारी से दुकान में आग लगी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रांची-रीवां राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नबीनगर झारखंड निवासी जुम्मन अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए रुई से गद्दे बनाने की एक दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार की रात में लगभग 10 बजे रघुवर लॉज में कोन थाना क्षेत्र के लव्कवाखाड़ी ग्राम पंचायत से आई बरात में रवाईस (पटाखे) छोड़े जाने के दौरान चिंगारी गिरने से दुकान में आग लग गई। आग इस कदर लगी कि देखते ही देखते दुकान में लगभग एक लाख रुपये का रूई व रजाई गद्दा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के उपरांत बरात में रवाईस छोड़ रहे लोगों को पकड़ा। इसके बाद आपसी सुलह समझौता के तहत रजाई गद्दे के दुकानदार जुम्मन को रवाईस छोड़ने वालों की तरफ से 60 हजार रुपये दिया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें