फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में मिले 44 मरीज, सभी प्रवासी, जिला अस्पताल के फिजीशियन को संक्रमण का अंदेशा

Wed, 10 Jun 2020 12:08 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

  • जौनपुर में 16 और सोनभद्र में मिले दो कोरोना वायरस से संक्रमित।
  • वाराणसी में 239 तो जौनपुर में 299 हुई कोरोना मरीजों की संख्या।
  • पूर्वांचल में सबसे ज्यादा जौनपुर में कोरोना मरीज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में मंगलवार को कोरोना के 44 मरीज मिले। सभी प्रवासी हैं और ये दिल्ली, सूरत और दादरा नगर हवेली और मुंबई से आए थे।  पीड़ितों में मीरगंज के भटहर गांव निवासी पति-पत्नी, बेटी, जलालपुर के मई निवासी तीन सगे भाई भी शामिल हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में कोरोन के कुल मामलों की संख्या 327 हो गई है। इसमें तीन मरीजों की मौत हुई है, जबकि 160 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


संक्रमित पाए गए लोगों में बदलापुर के ऊदपुर गेल्हवा (दाउदपुर) गांव के तीन मरीज हैं। इसमें एक युवती भी है। सभी मुंबई से आए थे और दो जून को उनका सैंपल लिया गया था। इस गांव में पहले भी कोरोना के दो मरीज मिल चुके हैं। मड़ियाहूं के ब्रह्मदेवा गांव में 23 मई और एक जून को मुंबई से आए दो युवकों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

अहिरौली गांव में 28 मई को आया युवक मुंबई में प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। काजीपुर का युवक मुंबई में पेंटर था। वह दो जून को ट्रेन से गांव आया था। सैलून में काम करने वाले मलिकानपुर गांव निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
वह 22 मई को मुंबई से आने के बाद होम क्वारंटीन था। सिद्धनाथपुर के युवक और मुफ्तीगंज ब्लाक के कटहरा गांव निवासी वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खुटहन के इमामपुर गांव में कोरना पीड़ित 26 वर्षीय युवक 30 मई को भाई के साथ ट्रेन से लखनऊ और वहां से बस में जौनपुर आया था। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद दोनों भाई टेंपो से गांव गए थे।

मुंबई में बढ़ई का काम करने वाला महराजगंज के जनौर गांव निवासी 27 वर्षीय युवक भी कोरोना की चपेट में है। वह 27 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वाराणसी आया था और वहां से बस से जौनपुर आया। बक्शा ब्लाक के बड़ारी, खमपुर और पुरातेजी में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों मुंबई से आए थे। उनका सैंपल दो जून को लिया गया था।

बरसठी ब्लाक के चतुर्भुजपुर में 31 मई को मुंबई से आए व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य टीम ने उसे पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया। बरसठी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनके सैंपल भी कराए जाएंगे।
मंगलवार को कोरोना के 44 नए केस मिले हैं। सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनकी जांच भी कराई जा रही है। जिला अस्पताल के चिकित्सक की रिपोर्ट ट्रूनट मशीन में पॉजिटिव आई है। इसके आधार पर उनका सैंपल लेकर लखनऊ भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। 
दिनेश कुमार सिंह, डीएम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें