फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में मिला एक और कोरोना वायरस का मरीज, जिले में पांच हुई कोरोना मरीजों की संख्या

Wed, 15 Apr 2020 04:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक और कोरोना वायरस का मरीज मिला है। जिले में अब कोरोना के मामले पांच हो चुके हैं। जिसमें एक युवक ठीक हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक 15 दिन पहले दिल्ली से लौटा था, जो क्वारंटीन में रखा गया था। जिसका सैंपल लेकर बीएचयू जांच के लिए भेजा था। जांच में युवक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। डीएम दिनेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

दिल्ली में तब्लीगी जमात में शामिल होकर जौनपुर आया युवक कोरोना पॉजीटिव मिला है। उसे 29 मार्च को बदलापुर कस्बे के एक मकान में छह अन्य साथियों के साथ पकड़ा गया था। तब से ही उसे क्वारंटीन में रखा गया था। पहले चरण के परीक्षण में उसके सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

विज्ञापन

13 अप्रैल को दोबारा सैंपल जांच को भेजा गया था, जिसमें कोरोना पॉजीटिव मिला है। बुधवार दोपहर बाद जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उसे वाराणसी के मंडलीय चिकित्सालय में भेजने की कवायद शुरू कर दी गई है।

प्रशासन उसके अन्य छह साथियों के अलावा उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान में जुट गया है। बदलापुर के उस इलाके को भी सील किया जा रहा है, जिस मकान में युवक रुका हुआ था। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमित युवक पुरानी दिल्ली का निवासी है। वह यहां धर्म प्रचार के लिए यहां आया था।
विज्ञापन

इसके पहले जिले में चार अन्य मरीज भी मिल चुके हैं। 23 मार्च को शहर के फिरोसेपुर मोहल्ला निवासी युवक की सबसे पहले कोरोना की पुष्टि हुई थी। सत्रह दिन तक जिला अस्पताल में चले उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन में रखा गया है। निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात से लौटे एक बांग्लादेशी नागरिक और रांची निवासी उसका गाइड दो अप्रैल को कोरोना का संक्रमण पाया गया था। आठ अप्रैल को बदलापुर के देवरिया गांव निवासी युवक कोरोना पॉजीटिव मिला। यह युवक देवबंद का छात्र है, जो 28 मार्च को वहां से घर लौटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें