फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शाहंशाहपुर में राज्याभिषेक शिवपुर में मना दशहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब क्षेत्र के शाहंशाहपुर में रामलीला के अंतिम दिन प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला हुई। कुलगुरु द्वारा राजतिलक कर श्रीराम को सिंहासन पर आसीन कराते ही पूरा परिसर जय सियाराम... के जयकारों से गूंज उठा। प्रतीकात्मक रूप से नभ से पुष्पवर्षा हुई और रामायणियों ने ‘रामराज बैठे त्रैलोका, हर्षित भए गए सब सोका’ चौपाई का गायन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। राम दरबार की नयनाभिराम झांकी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर व्यवस्थापक डॉ. नील रतन मिश्रा ने आय-व्यय का ब्योरा रखा और रामाश्रय दादा सहित सभी वरिष्ठ कलाकारों व सहयोगियों का आभार जताया। वहीं, शिवपुर में तेरस के दिन विजयादशमी का पर्व मनाया गया। मैदान में भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच हुए भीषण युद्ध के सजीव मंचन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके साथ ही मां काली के ओजस्वी प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें