गाजीपुर। जनपद में एक बैंक कर्मी समेत 27 लोगों की रिपोर्ट सोमवार की देर शाम पाजिटिव आई। होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती 3806 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में जनपद में कोरोना संक्त्रस्मितों की संख्या 4109 तक पहुंच चुकी है। अभी तक 57 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 246 पहुंचा है। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्त्रस्मितों के आंकड़ों से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई है। देर शाम आई रिपोर्ट में सदर 12, बुढानपुर तीन, सुहवल दो, रानीपुर एक, करंडा एक, मोहनपुरा एक, पिपनार एक, मरदह एक, पियरी एक, रेवतीपुर एक, पियरी यूबीआई एक कर्मी, विशेश्वरगंज एक और मरदह में एक कोरोना संक्त्रस्मित मरीज मिला। इस संबंध में एसीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 27 नए मरीज मिले हैं। उधर, ऐसे में अधिक से अधिक संदिग्धों की कोविड जांच कराई जा रही रही है, जिससे संक्त्रस्मण के फैलाव को रोका जा सके। अब तक एक लाख से ऊपर संदिग्धों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें अधिकांश की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बावजूद भी संक्त्रस्मितों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए जहां सर्वे टीम द्वारा सूची तैयार कर जांच कराई जा रही है। वहीं मेडिकल टीम लगातार उन्हें ट्रेस करने में जुटे हुए हैं।