वाराणसी जिले में शनिवार को बिजनेस मैन, किशोर, छात्र समेत 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें पांडेयपुर में 27 वर्षीय बिजनेस मैन, गिलट बाजार में रहने वाली 16 साल की बच्ची, साकेत नगर कालोनी में 15 वर्षीय किशोर भी शामिल है।
बीएलडब्ल्यू आरपीएफ कॉलोनी में दिल्ली से वाराणसी आने वाली 19 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय महिला, पहाड़ी गेट में 60 वर्षीय रेल कर्मचारी, बीएचयू सेंट्रल आफिस में 27 वर्षीय महिला, महामना कैंसर हॉस्पिटल कैंपस में रहने वाले 41 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। शनिवार को पांच लोगों को स्वस्थ भी घोषित किया गया। मार्च महीने से अब तक कुल 260 लोगों में 121 के स्वस्थ होने, एक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद 138 होम आइसोलेशन में हैं।