कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब तेज होती जा रही है। वाराणसी में मंगलवार को जहां 1887 नए मरीज मिले थे वहीं बुधवार को सुबह 11 बजे ही मिली 2550 सैंपल की रिपोर्ट में 1278 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसमें बीएचयू, बीएलडब्ल्यू सहित अन्य जगहों से संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के बाद अब कुल 47788 संक्रमितों में 30206 लोगो को डिस्चार्ज और 451 की मौत के बाद अब भी अस्पताल और होम आइसोलेशन मिलाकर कुल 17131 एक्टिव मरीज हैं। पिछले चार दिन में छह हजार से अधिक मरीजो में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं।