फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दो और प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की हुई पुष्टि

Thu, 28 May 2020 06:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी बुधवार को छह प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गुरुवार को भी मुंबई से आए दो प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। इसके साथ ही अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 166 हो गई जबकि आइसोलेशन वार्ड में 70 इलाज चल रहा है।

आजमगढ़ में मिले कोरोना वायरस के 10 मरीज

आजमगढ़ जनपद में गुरुवार को 10 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर का फार्मासिस्ट है। दो पॉजिटिव मरीज पल्हना ब्लाक के पवनी कलां गांव में मिले हैं। दोनों युवतियां हैं और मेरठ से आए पहले पॉजिटिव किशोर की बहन हैं। उसके साथ ही मेरठ से आई थीं। इसके साथ ही दिल्ली में जांच कराकर आए सरायमीर निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।

भदोही में मुंबई और सूरत से लौटे सात लोग संक्रमित

भदोही जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस के सात मरीज मिले हैं। ये सभी लोग मुंबई और गुजरात से लौटे हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सीएमओ के मुताबिक जिले के डीघ ब्लॉक के दो, औराई और ज्ञानपुर के एक-एक और भदोही ब्लॉक क्षेत्र के तीन मरीज शामिल हैं। 

गाजीपुर में मिले चार पॉजिटिव

गाजीपुर जिले में भी गुरुवार को कोरोना वायरस के चार मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉ जीसी मौर्य ने इसकी पुष्टि की है। गाजीपुर में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 97 हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें