फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में आज से जमा होंगी कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा खत्म होने के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। 9 से 20 जनवरी तक चली शास्त्री, आचार्य की परीक्षा की कॉपियां भी बृहस्पतिवार से यहां आने लगेंगी। देश भर में बने 362 से केंद्रों पर 35 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। 22 से 24 जनवरी तक कापियों के आने के बाद अगले सप्ताह से मूल्यांकन भी शुरू होगा। संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से शास्त्री, आचार्य प्रथम, तृतीय सेमेस्टर, पंचम सेमेस्टर के साथ ही आचार्य प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए यूपी के जिलों के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार और जम्मू कश्मीर में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने कॉपियों को जमा करवाने के लिए कर्मचारियों की टीम भी गठित कर दी है। पहले दिन वाराणसी सहित आसपास के जिलों के केंद्राध्यक्ष कॉपी लेकर आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें