जिम में धर्मान्तरण मामले का लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद पुलिस की पकड़ से दूर नौंवे आरोपी 50 हजार के इनामी असफाक उर्फ लकी खान और उसके मौसेरे भाई साहिल को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। काफी समय से लकी फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले घर की नापी के लकी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अब तक मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार हो चुके हैं।